आधुनिक लोकप्रिय हिंदी अपराध साहित्य की बात की जाए इसमें अनिल मोहन अपना एक अलग स्थान रखते हैं। अपने डकैती मास्टर देवराज चौहान, मोना चौधरी और प्राइवेट डिटेक्टिव अर्जुन भारद्वाज सरीखे पात्रों के चलते उन्होंने अपना एक अलग प्रशंसक वर्ग खड़ा किया है जो कि उनके उपन्यासों को बड़े चाव से पढ़ता आया है।