दीप्ति मित्तल पिछले पंद्रह सालों से अनवरत लेखन कार्य कर रही हैं। इस वकफ़े में उनकी 400 से ऊपर कृतियाँ विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुकी हैं। हाल ही में उनका बाल-कथा संग्रह 'पोटली किस्से कहानियों की' साहित्य विमर्श प्रकाशन से आया है। इस कथा संग्रह पर हमने उनसे बातचीत की है। उम्मीद है यह बातचीत आपको पसंद आएगी।