रक्षपुत्र लेखक अनुराग कुमार सिंह का लिखा उपन्यास है। उपन्यास फ्लाईड्रीम्स प्रकाशन के इम्प्रिन्ट फ्लाईविंग्ज द्वारा प्रकाशित किया गया है। छोटे-छोटे ग्यारह पठनीय अध्यायों में विभाजित इस उपन्यास में मुख्यतः दो दुनियाएँ आपको दिखती हैं। एक दुनिया धरती में कंदवन की दुनिया है और दूसरी दुनिया धरती से बाहर मौजूद जीवों की हैं। तेजरफ्तार कथानक वाला यह फंतासी उपन्यास एक्शन से भरपूर है और आपको बांधकर रखता है। उपन्यास मुझे पसंद आया। बाल और किशोर पाठकों को यह भरपूर मज़ा देगा।