लेखक चन्द्रप्रकाश पाण्डेय जब अपने पाठकों के लिए कुछ लेकर आते हैं तो यह अब तय होता है कि वह कुछ अच्छा ही होगा। अपने नवीनतम उपन्यास अनहोनी में भी वो अपने पाठकों की इस अपेक्षा पर खरे ही उतरते हैं। अनहोनी मूल रूप से एक परालौकिक रोमांचकथा है जिसमें रहस्यकथा के गुण भी मौजूद है।