अंतरर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध हासिल करने वाली नारियों को नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित किया गया। इसी अवसर पर साहित्यकार नीरजा माधव को ट्रांसजेंडर और तिब्बती शरणार्थियों पर किये गए लेखन कार्य के लिए सर्वोच्च महिला नागरिक सम्मान 'नारी शक्ति पुरस्कार 2020-21' प्रदान किया गया।