अथर्व और मायालोक मनीष पाण्डेय 'रूद्र' का प्रथम उपन्यास है। यह एक ऐसे लड़के अथर्व की कहानी है जो अपने माता पिता की तलाश में एक ऐसी दुनिया में जा पहुँचता है जहाँ ऐसे जीव हैं जो कि अपनी इच्छानुसार खूँखार जानवरों में तब्दील हो सकते थे। आज एक बुक जर्नल पर पढ़िये मनीष पांडेय 'रुद्र' से उनके उपन्यास पर केंद्रित एक छोटी सी बातचीत। उम्मीद है आपको यह बातचीत पसंद आएगी।