वैसे तो राहुल को गर्मी का मौसम बड़ा अच्छा लगता था, क्योंकि ठंडी-ठंडी आइसक्रीम खाने को मिल जाती थी। पर उसका बाहर जाकर खेलना भी तो कम हो जाता था, क्योंकि मम्मी पूरा दिन यही कहती रहती थीं, “लू लग जाएगी।” अब गर्मियों की छुट्टियों में पूरा दिन घर पर भी तो नहीं बैठा जा सकता। एक दिन झुंझलाकर उसने आसमान की तरफ देखा और कह दिया, “भगवान, ओले बरसा दो, थोड़ी ठंडक करवा दो”