किसी भी ब्लॉग या वेबसाइट के लिए सबसे जरूरी चीज है SEO, एसईओ यानी सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन। SEO का काम सर्च इंजन को ब्लॉग, वेबसाइट में मौजूद पोस्ट को समझने और उसे पेश करने में मदद करना है। हम जब कोई ब्लॉग पोस्ट या ऑर्टिकल लिखते हैं तो चाहते हैं कि लोग इसे पढ़े और उसका फायदा उठाए। लोग आपका ऑर्टिकल पढ़े इसके लिए यह जरूरी है कि वह गूगल, बिंग या अन्य सर्च में टॉप पर दिखे।