लोकप्रिय साहित्य के अगर आप प्रशंसक रहे हैं तो ऐसा होना मुश्किल है कि आप वेद प्रकाश शर्मा से वाकिफ न रहे हों। वेद प्रकाश शर्मा एक समय में हिंदी लोकप्रिय उपन्यासकारों में सबसे लोकप्रिय उपन्यासकार थे। उनकी लोकप्रियता का डंका बजा करता था और लोग हाथों हाथ उनके उपन्यासों को ले लिया करते थे।