फरवरी 2022 बीते हुए काफी दिन गुजर गए और इस माह में पढ़ने लिखने का लेखा जोखा हो ही नहीं पाया। खैर, अब जाकर वक्त लगा है तो इस पर बात करते हैं। अगर संख्या के हिसाब से देखा जाए तो फरवरी 2022 में चार कॉमिक बुक्स, चार उपन्यास और दो उपन्यासिकाएँ मैंने पढ़ीं। इनमें से हिंदी की रचनाएँ 8 थीं और 2 रचनाएँ अंग्रेजी की थी। अगर विधाओं की बात करूँ तो वैसे तो ज्यादातर रचनाएँ अपराध साहित्य की थी लेकिन दो रचनाएँ फंतासी भी थीं।