'बेताल और शहज़ादी' लेखक सुरेन्द्र मोहन पाठक द्वारा लिखा हुआ दूसरा बाल उपन्यास है। यह उपन्यास पहली बार 1972 में प्रकाशित हुआ था। उपन्यास अनिल की कहानी कहता है। शहजादी शबनम जब अपने राज्य को छोड़कर भाग जाती है तो उसका प्रेमी उसकी तलाश में निकल पड़ता है। इस यात्रा में उसके साथ क्या होता है यही इस किशोर उपन्यास की कहानी बनती है। आज एक बुक जर्नल आपके लिए बेताल और शहजादी एक छोटा सा अंश लेकर प्रस्तुत हुआ है। उम्मीद है यह अंश आपको पसंद आएगा।