शेरशाह सूरी का मकबरा बिहार रोहतास जिले के सासाराम में है। शेरशाह का यह मकबरा एक विशाल सरोवर के बीचोंबीच लाल बलुआ पत्थर से बनाया गया है। यह मकबरा हिंद-इस्लामी वास्तुकला का एक बेहतरीन उदाहरण है। अपने ऐतिहासिक महत्व और बेजोड़ स्थापत्य कला के कारण यह देश की प्रसिद्ध पुरातात्विक धरोहरों में से एक है। यह देश के बेहतरीन स्मारकों में से एक है।